रायपुर, 22 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ प्रवास पर आईं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल श्री रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। स्मृति चिह्नों के इस आदान-प्रदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक कलाओं को सम्मानित किया गया।
पहाड़ी मैना और कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की पहचान
छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता का प्रतीक है। वहीं, प्रसिद्ध कोसा साड़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनकर परंपरा, हस्तकला और स्थानीय कारीगरों की कलात्मक दक्षता को प्रदर्शित करती है।
राष्ट्रपति को पहाड़ी मैना की प्रतिकृति और कोसा साड़ी भेंट करना प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक रहा। वहीं, राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल को चित्रकला भेंट किए जाने से यह मुलाकात और भी यादगार बनी।
इस अवसर पर स्मृति चिह्नों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं, लोककला और सांस्कृतिक गौरव की सुंदर झलक देखने को मिली।



