खामभाठा में पुल निर्माण पर CM साय सख्त: बोले- लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा करें काम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद के खामभाठा में निर्माणाधीन पुल की धीमी गति पर गंभीरता जताते हुए तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, CM साय बोले- प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक जताया है। घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना की गई है।
धमतरी में धर्मांतरित परिवार की ‘घर वापसी’, मंदिर में पूजा के बाद हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी के नवागांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कई घंटे की बैठक के बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और आगे समाज के साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद गंगाजल-तुलसी से शुद्धिकरण और मंदिर में पूजा
बस्तर में रातभर बारिश का कहर: स्कूलों की छुट्टी, नदी-नाले उफने; केशकाल घाट में लगा लंबा जाम
बस्तर संभाग में रातभर हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगदलपुर में कई सड़कें जलमग्न हैं, जबकि केशकाल घाट में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
CM साय का आज व्यस्त दौरा: कार से रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जेटा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 11 सितंबर 2026 के कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से जेटा जाएंगे, जहां पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे।
रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
रायपुर जिले में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इन दिनों संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।
धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने पर विवाद, ग्रामीणों और परिजनों में टकराव के बाद दाह संस्कार पर बनी सहमति
धमतरी के नगरी वनांचल में धर्मांतरित महिला के शव को गांव में दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ।
CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप
बालोद के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
CM SCHEDULE:पोरा से पोला उत्सव तक… मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, देर रात रायपुर लौटेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को दुर्ग-भिलाई के दौरे पर रहेंगे। वे ग्राम मड़ियापार में पोरा महोत्सव और रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान में पोला उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद देर रात रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: मंत्रालय में समीक्षा बैठक से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक रहेंगे व्यस्त
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 8 सितंबर 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को लोकमड़न में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।



