विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,783 करोड़ रुपए की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।
बिलासपुर से 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था की रेल, काशी विश्वनाथ के भी होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या और काशी की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालु श्री रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7 हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर होंगे 4-लेन, छत्तीसगढ़ को बंपर फायदा
केंद्र सरकार ने देश के 7 हाई-डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को 4-लेन करने की मंजूरी दी है। इसमें बिलासपुर-कटनी सेक्शन भी शामिल है, जिससे छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 3 नए न्यायाधीश, संतोष शर्मा समेत तीन नामों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में शहरों में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 ई-बसें चलाने तथा 8 नगरीय निकायों में 800
CG में सनसनी! सुबह-सुबह दो जिलों में मिलीं लाशें, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा जिले में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
चीफ जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन, बोले- सभी के सहयोग से हाईकोर्ट की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता होगी और मजबूत
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हाईकोर्ट न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा तथा पक्षकारों के विश्वास और अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।
जो खेलेगा, वही खिलेगा: खेल प्रतिभाओं को तराशने प्रतिबद्ध सरकार, अरुण साव बोले- खिलाड़ियों को मिलेंगे बेहतर अवसर
बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता में 845 खिलाड़ियों और 150 से अधिक ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया, जबकि बिलासपुर संभाग 3800 अंकों के साथ
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शामिल, बोले—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से इंटरनेट और तकनीक का सदुपयोग, समय का सही उपयोग और निरंतर परिश्रम कर सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, बिलासपुर में ‘तीजा तिहार’ तो रायपुर में ‘तीजा-पोरा तिहार’ में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 सितंबर 2026 को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा तिहार एवं तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे और शाम को रायपुर के कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



