राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे विद्यार्थियों ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान CWSN विद्यार्थी नुकेश कुमार वर्मा को राष्ट्रपति ने राखी बांधी, जबकि छात्राओं की सुवा नृत्य प्रस्तुति ने सभी का
‘रंग तरंग’ में गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, आधुनिक सुरों के साथ दिखेगा संस्कृति का नया रंग
रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक ‘रंग तरंग’ सांस्कृतिक आयोजन होगा। मुक्ताकाशी मंच पर लोक संगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्र और आधुनिक सुरों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, 100 विषयों पर तैयार होगी विशेष सामग्री
छत्तीसगढ़ के कक्षा **6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्थानीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से जोड़ने के लिए विशेष पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। SCERT की तीन दिवसीय कार्यशाला में 100 कलाविद, लेखक और विषय-विशेषज्ञ करीब 100 विषयों पर सामग्री तैयार कर रहे हैं, साथ ही
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन, चयनित कलाकारों को मिलेंगे 24 हजार रुपये तक
संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
CM विष्णुदेव साय से पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, भारतीय इतिहास-संस्कृति पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
हरेली तिहार: माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा से जुड़ा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व
हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि जीवन से गहराई से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस दिन किसान कृषि औजारों की पूजा, पशुधन की देखभाल और माटी पूजन करते हैं, जबकि बच्चे और युवा गेड़ी, कबड्डी, खो-खो और अन्य पारंपरिक खेलों का आनंद लेते हैं।
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन
हरेली तिहार के अवसर पर 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में विशेष आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में खेती-किसानी, गेड़ी, पारंपरिक खेल और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को बस्तर की विश्वविख्यात ढोकरा 'ट्री ऑफ लाइफ' शिल्पकृति भेंट की। इस कूटनीतिक उपहार से छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान मिली है।
विधानसभा में गूंजा डॉ. तीजन बाई का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ ने खोया लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने अपनी लोकसंस्कृति का अनमोल रत्न खो दिया है।



