छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने दिए 3,602 करोड़ रुपये, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार
केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में 3,602 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को
‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर मनेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सारंग एयर शो से लेकर बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और अमित शाह शामिल होंगे। सारंग टीम का एयर शो, विकास प्रदर्शनियां, शिल्पग्राम और पलक मुच्छल, स्वस्ति मेहुल व अभिजीत
राज्योत्सव 2026 में वन विभाग की खास प्रदर्शनी, तुंगल कैफे से कांगेर घाटी तक दिखेगी बस्तर की नई पहचान
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें पर्यटन विकास, महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार, वन्यजीव संरक्षण और वनोपज से आजीविका बढ़ाने की पहल प्रदर्शित की जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, गणित विषय में सबसे ज्यादा 90.25 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। गणित विषय में सर्वाधिक 90.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के लिए 34,604 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला ने मोहा प्रधानमंत्री का मन, बस्तरिया रेला से कलाकारों ने किया स्वागत
गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर और नारायणपुर के कलाकारों से बातचीत कर डोकरा शिल्प, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों की सराहना की। कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।
दीपावली से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इससे 5.35 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से मजबूत हुई जनसुनवाई व्यवस्था, 85.85 प्रतिशत शिकायतों का हुआ सफल निराकरण
छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अब तक 2,45,376 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 2,10,649 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। जानिए हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली और लोगों को मिल रही राहत।



