रायगढ़ में विकास कार्यों को लेकर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सख्त, समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के निर्देश
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, मरीन ड्राइव, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का निरीक्षण कर सभी विकास कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ की नदियों में बढ़ा प्रदूषण, 30 हजार से अधिक मामले दर्ज, रायपुर में 17,371 प्रकरण सामने आए
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। रायपुर 17,371 प्रकरणों के साथ सबसे आगे है, जबकि औद्योगिक अपशिष्ट और सीवरेज प्रमुख कारण बताए गए हैं।
सेवा मेरा योगदान: पुसौर में विशाल नेत्र शिविर, 3493 लोगों की जांच, 3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित
पुसौर में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित नेत्र शिविर में 3493 लोगों की जांच हुई। 3165 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे और करीब 800 लोगों को दवाइयां दी गईं।
बरसात बाद छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को रफ्तार मिलेगी। राज्य शासन ने 672.22 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और रायगढ़ दौरा, आयुर्वेद सम्मेलन से लेकर चक्रधर समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 सितंबर को रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर में आयुर्वेद सेवा सम्मेलन और भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि रायगढ़ में आयुर्वेद शिक्षण कार्यक्रम और चक्रधर समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
सेवा संकल्प अभियान: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, रायगढ़ के लिए 4 बड़े कार्यों की घोषणा
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में 126.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर के लिए चार नए कार्यों की घोषणा की, जिनकी कुल लागत 35.63 करोड़ रुपये है।
बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे CM विष्णुदेव साय, अघोरेश्वर भगवान राम के चरणों में अर्पित की श्रद्धा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर भगवान राम जी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण कर विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के नवाचारों की सराहना की।
महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका
रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि यह आयोजन महाराजा चक्रधर सिंह की कला-साधना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 23 सितंबर तक देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
खरसिया में भीषण हादसा: बिजली खंभा तोड़ घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, 3 बाइक समेत सामान जलकर राख
रायगढ़ से रायपुर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर खरसिया में अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया।
हर पात्र परिवार को समय पर पूरा राशन मिले, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के आमानारा गांव में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया और हितग्राहियों के लिए चिड़ोडी की राशन दुकान से वैकल्पिक व्यवस्था की



