रायपुर के सुशील विला में ED की दबिश, पंडरी के रवि नगर में दस्तावेजों की जांच जारी, दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में मंगलवार सुबह ED की टीम पहुंची। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दुर्ग में भी कार्रवाई की खबर है, हालांकि छापेमारी के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
पंडरी में होम डेकोरेशन शॉप में लगी आग, चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की चौथी मंजिल पर स्थित होम डेकोरेशन शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से फर्नीचर जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया की पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। टार के रिसाव से आग लगने की आशंका है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नुकसान और जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी
हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ऊंची लपटें और धुआं देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
Breaking News: CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला; कई अपर कलेक्टर-डिप्टी कलेक्टर बदले
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। कई अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
कांकेर के मारकाटोला घाट में भीषण हादसा: डीजे पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की मौत की सूचना
कांकेर के मारकाटोला घाट में तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप के ऊपर जा चढ़ा। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है।
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में भीषण आग, जलकर हुई खाक; बाल-बाल बचे कर्मचारी
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक 3073 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रायपुर में देर रात टला बड़ा हादसा: तेज आवाज में DJ बजने से जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे लोग
रायपुर के सदर बाजार में शुक्रवार देर रात जर्जर इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। नगर निगम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित किया।
रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की मौत; 3 घायल
रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं।
झीरम घाटी हमले में 13 साल बाद बड़ा फैसला: NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपितों को दोषी ठहराया, 2013 में गई थी 32 लोगों की जान
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में NIA की विशेष अदालत ने बचे सभी 10 आरोपितों को दोषी करार दिया है। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 32 लोगों की मौत हुई थी।



