लोक भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान, छत्तीसगढ़ की पहाड़ी मैना और पारंपरिक कोसा साड़ी भेंट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की, जबकि राष्ट्रपति ने राज्यपाल को विशिष्ट शैली की चित्रकला प्रदान की।



