रायपुर, 11 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार, 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार कार्यक्रम का विषय ‘सोलर दीदी’ रखा गया है। एपिसोड में सोलर दीदियां अपनी सफलता की कहानी, अनुभव और कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को स्वयं साझा करेंगी।

सोलर दीदियों की कहानी सुनेंगे प्रदेशवासी

‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की भावना पर आधारित यह मासिक रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के अनुभवों, उपलब्धियों और उनकी पहल को आम लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अपनी प्रेरणादायक कहानियां और अनुभव साझा करती हैं। इस बार के एपिसोड में सोलर दीदियों पर केंद्रित बातचीत होगी, जिसके जरिए श्रोता उनके काम, अनुभव और उपलब्धियों के बारे में जान सकेंगे।

हिंदी और छत्तीसगढ़ी सहित चार भाषाओं में होगा प्रसारण

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड का प्रसारण 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के छत्तीसगढ़ स्थित सभी केंद्रों से किया जाएगा। कार्यक्रम हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में सुना जा सकेगा।

इसके अलावा दोपहर 2:30 बजे बस्तरिया और सरगुजिया भाषा में भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके लिए आकाशवाणी के जगदलपुर एवं सरगुजा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

श्रोता टोल-फ्री नंबर पर पूछ सकेंगे सवाल

कार्यक्रम को और अधिक संवादात्मक बनाने के लिए श्रोताओं को अपने सवाल और जिज्ञासाएं साझा करने का अवसर भी दिया गया है। इसके लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-233-2398 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणादायक पहल और अनुभवों को व्यापक पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है। ‘दीदी के गोठ’ का यह एपिसोड सोलर दीदियों के योगदान और उनके अनुभवों को जानने का अच्छा अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts