आकाशवाणी पर कल गूंजेगी सोलर दीदियों की आवाज, ‘दीदी के गोठ’ में महिलाएं बताएंगी अपने अनुभव और उपलब्धियां
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस बार सोलर दीदियां अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा करेंगी। कार्यक्रम हिंदी, छत्तीसगढ़ी, बस्तरिया और सरगुजिया भाषाओं में आकाशवाणी से प्रसारित होगा।



