रायपुर, 14 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे और शाम को शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मंत्रालय में समीक्षा बैठक, फिर शिवरीनारायण के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय ग्राउंड के हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे।

शिवरीनारायण मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे शाम 5:20 से 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचकर 6:20 बजे तक गंगा आरती में शामिल होंगे।

शाम को शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

गंगा आरती के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। वे यहां शाम 6:30 से 7:30 बजे तक आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:35 बजे शिवरीनारायण स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात 8:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

रात 11 बजे रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts