रायपुर, 14 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आर्थिक प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वर्ष 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान देश की मजबूत अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि भारत की विकास दर 7 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है। यह अंतर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, निरंतरता और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को दर्शाता है।
आर्थिक सुधारों और निवेश से मिली विकास को गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में किए गए व्यापक आर्थिक सुधारों, अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार, विनिर्माण को प्रोत्साहन और उद्यमिता के अनुकूल वातावरण ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है।
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मिल रही मजबूती
सीएम साय ने कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।
विकसित भारत के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में छत्तीसगढ़ भी अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ सहभागी है। राज्य सरकार ‘विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य के अनुरूप निवेश, उद्योग, अधोसंरचना, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और विकास के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।



