मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर-जांजगीर दौरे पर, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 अगस्त को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे तथा महतारी सदन समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें, रायगढ़-जांजगीर की सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में करीब 37 किलोमीटर रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन और 6.70 किलोमीटर अकलतरा बायपास के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (औद्योगिक पार्क) विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास से मिले CM साय: बोले- आपकी सफलता छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का गौरव
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही अमिता श्रीवास को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय बताया।
CM Vishnu Deo Sai Today Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 जुलाई 2026 को रायपुर, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह, भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम और पत्रकार सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और चांपा के दौरे पर, कबीर जयंती महोत्सव में होंगे शामिल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 29 जून 2026 को रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होने के साथ चांपा में आयोजित आरक्षित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके लिए सड़क और हेलीकॉप्टर दोनों माध्यमों से यात्रा करेंगे।
PM मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ नंबर-1: सिर्फ 9 दिन में पूरा किया 72% लक्ष्य
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पंजीयन और प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण दोनों में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने महज 9 दिनों में 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है।



