रायपुर, 10 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
इन प्रमुख शहरों में ये करेंगे ध्वजारोहण
बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप ध्वजारोहण करेंगे।
कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगी।
जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।
इन जिलों में सांसद फहराएंगे तिरंगा
कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी।
इन जिला मुख्यालयों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण
कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
स्वतंत्रता दिवस के सभी प्रमुख समारोहों में मुख्य अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड, देशभक्ति कार्यक्रम और विभिन्न आयोजन भी किए जाएंगे।



