छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-दरगाहों में होगा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत भी होंगे: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की मस्जिदों, दरगाहों, इमामबाड़ों और खानकाहों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां तय, रायपुर में CM विष्णु देव साय तो राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। विभिन्न जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर होगा विशेष आयोजन
छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक गायन अनिवार्य रहेगा।



