कार्टून वॉच का 31वां साल, रायपुर में सजेगा कार्टून फेस्टिवल: CM साय करेंगे उद्घाटन, अभिषेक तिवारी होंगे सम्मानित
रायपुर में 13 अक्टूबर को कार्टून फेस्टिवल आयोजित होगा। CM विष्णु देव साय उद्घाटन करेंगे और जयपुर के कार्टूनिस्ट अभिषेक तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा।
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में पहले दिन 5018 युवाओं ने कराया पंजीयन, दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन
रायपुर के राज्य स्तरीय रोजगार मेले में पहले दिन 5,018 युवाओं ने पंजीयन कराया, जबकि 85 संस्थानों ने दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया।
राज्यपाल-सीएम ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’, इसके बाद CM साय का बड़ा ऐलान—अब छत्तीसगढ़ में Tax Free होगी फिल्म
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सपरिवार ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संत परंपरा पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे, जबकि 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विधायक मूणत की कांवड़ यात्रा 23 अगस्त को, CM साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
रायपुर में 23 अगस्त को विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा निकलेगी। यात्रा में CM विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं से प्रदेश के मरीजों को जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां तय, रायपुर में CM विष्णु देव साय तो राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। विभिन्न जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ की प्रगति की धुरी हैं और उनकी समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है। हरेली के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झांकी
हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की। कार्यक्रम में लोकगीत-लोकनृत्य,
राजनांदगांव को 43.61 करोड़ की सौगात: 2000 सीटर ऑडिटोरियम से लेकर सड़क-पेयजल तक, विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजनांदगांव में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख है।



