अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट में ड्रोन गतिविधियों, जवाबी हमलों और सैन्य कार्रवाई के दावों के बीच खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
डिप्टी CM अरुण साव ने 308 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने तथा समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। रायपुर, रायगढ़ और जगदलपुर समेत कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे। कई जगह CM, सांसद और विधायकों ने मंच से अधिकारियों को फटकार लगाई, कुछ पर कार्रवाई हुई, जबकि कर्मचारियों के एक वर्ग ने पूरे अभियान को ‘रीलबाजी’ करार दिया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E-6283 उड़ान से पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। पायलट की सतर्कता से विमान को तुरंत जांच के लिए वापस बे में लाया गया। तकनीकी जांच के बाद विमान को उड़ान की मंजूरी मिली और करीब एक घंटे की देरी के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़ के जनकपुर क्षेत्र के समीप स्थित घाघरा मंदिर बिना गारा-चूने के निर्मित एक अद्भुत प्राचीन धरोहर है। पत्थरों के संतुलन से बनी यह रहस्यमयी संरचना भारतीय स्थापत्य कला और इंजीनियरिंग कौशल का अनूठा उदाहरण मानी जाती है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोरमी में सड़क निर्माण के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने से पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी है। लोगों ने कार्रवाई के समय पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन इसे नियमानुसार प्रक्रिया बता रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर सूरत पहुंचे, जहां उन्होंने L&T के अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया। पीएम ने मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन का अवलोकन किया तथा 18,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence) योजना’ शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल स्किल्स और रिसर्च जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अवसर देकर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
दिल्ली जिमखाना क्लब को जमीन खाली करने के नोटिस के बाद पाकिस्तान के लाहौर जिमखाना क्लब की जमीन और किराए को लेकर बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 218 अरब पाकिस्तानी रुपये मूल्य की सरकारी जमीन पर संचालित क्लब सालाना महज 5,000 रुपये किराया दे रहा है।