रायपुर | 1 जून 2026
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ROLBOL Raipur Blaze ने ITSA Hospital के सहयोग से महिला स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना और समाज में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीनेशन तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा नायक और AIIMS रायपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी देवांगन ने महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र और स्वास्थ्य जागरूकता क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ROLBOL Raipur Blaze की चेयरपर्सन नेहा शल्मन ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ईशी मंड्रिक और डॉ. नेहा अग्रवाल ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर ITSA Hospital के CEO सूरज जी, ROLBOL के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी, सीमा सदानी, गुंजन गोयल, अंकित शर्मा, डॉ. पूजा वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
