स्पोर्ट्स/ एंटरटेनमेंट डेस्क, 9 जून 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की ओर से जारी देश के 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटीज की ताजा रिपोर्ट में कोहली 3,542 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ पहले स्थान पर रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने मनोरंजन और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान दूसरे और प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे स्थान पर हैं। प्रियंका महिला सेलिब्रिटीज में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू रखने वाली भारतीय हस्ती बनकर उभरी हैं।

टॉप-10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्मी सितारे

देश के 10 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटीज की सूची में तीन क्रिकेटरों और सात फिल्मी सितारों ने जगह बनाई है। विराट कोहली के बाद शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

इसके बाद रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन का नाम सूची में शामिल है।

देश के टॉप-10 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटीज

  1. विराट कोहली
  2. शाहरुख खान
  3. प्रियंका चोपड़ा जोनस
  4. महेंद्र सिंह धोनी
  5. रणवीर सिंह
  6. अक्षय कुमार
  7. अमिताभ बच्चन
  8. सचिन तेंदुलकर
  9. आलिया भट्ट
  10. अल्लू अर्जुन

महिलाओं में प्रियंका सबसे आगे

टॉप-25 की विस्तृत सूची में महिलाओं के बीच प्रियंका चोपड़ा पहले स्थान पर हैं। उनके बाद दीपिका पादुकोण 11वें और रश्मिका मंदाना 17वें स्थान पर हैं। इसके अलावा कृति सेनन, नयनतारा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी सूची में जगह मिली है।

मनोरंजन और खेल जगत की अन्य चर्चित हस्तियों में दिलजीत दोसांझ, करण जौहर, सौरव गांगुली और विक्की कौशल भी अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू के दम पर टॉप-25 में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन जगत में भी कोहली का दबदबा

विराट कोहली लंबे समय से देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का चेहरा हैं। उनकी वैश्विक पहचान, सोशल मीडिया प्रभाव, निरंतर प्रदर्शन और ब्रांड विश्वसनीयता ने उन्हें इस सूची में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सिर्फ कमाई और फॉलोअर्स के आधार पर नहीं हुई रैंकिंग

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ब्रांड वैल्यू का आकलन केवल सोशल मीडिया फॉलोअर्स, कमाई या बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया गया। इसके लिए सेलिब्रिटीज की लोकप्रियता, विश्वसनीयता, लोगों से जुड़ाव, प्रभाव, विशिष्टता, जिम्मेदारी और ब्रांड मजबूती जैसे कई मानकों का विश्लेषण किया गया। इन सभी पहलुओं के संयुक्त मूल्यांकन के बाद अंतिम रैंकिंग तैयार की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts