मोहला-मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50.28 लाख रुपये की अवैध शराब और 25 लाख रुपये का ट्रक जब्त किया है। शराब की खेप मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपे जाने और सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किए जाने के फैसले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। ढाई साल से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलने के बावजूद अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अब तक 280 से अधिक युवा इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं और मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
ग्राम निमधा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम, आधुनिक मंगल भवन और बिजली व्यवस्था सुधार सहित चार बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की।
रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर अपनी बादशाहत साबित की।
दिल्ली के हौजरानी अग्निकांड मामले में पुलिस ने होटल के रेस्त्रां शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आग लगने के दौरान उसने लोगों को चेतावनी नहीं दी और बेसमेंट का शटर गिराकर मौके से भाग गया।
दंतेवाड़ा के गीदम में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सप्ताहभर में दूसरी बड़ी चोरी की घटना के बाद लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Valley of Flowers 1 जून से पर्यटकों के लिए खुल चुकी है। UNESCO World Heritage Site मानी जाने वाली इस घाटी में 600 से ज्यादा प्रजातियों के फूल खिलते हैं। यात्रा से पहले परमिट, ट्रैकिंग और मौसम से जुड़ी जरूरी जानकारी जानना बेहद महत्वपूर्ण है।