रायपुर / केशकाल घाट , 6 जून 2026

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने कहा कि बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए केशकाल घाट बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे बायपास का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत दो वृहद पुल और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

डिप्टी CM ने कोंडागांव जिले में केशकाल से सलना सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वे निकटवर्ती बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts