विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान 2026—घोलेंग में हुनर को मिल रही नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह मजबूत
जशपुर के घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक और कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में प्रशिक्षण के साथ उत्पादन और बाजार से जुड़ने की दिशा में भी काम हो रहा है।
नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने मिशन मोड में करें कार्रवाई: विजय शर्मा
कवर्धा में राजनांदगांव रेंज स्तरीय एनडीपीएस कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूरे ड्रग तस्करी नेटवर्क को तोड़ने, तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर उपयोग और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका, BRICS की अध्यक्षता बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण : CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर विश्वसनीय और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता और 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान से बढ़ा गौरव
विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO Annual Convention में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन हुआ। प्रदेश को ‘Best Emerging Tourist Destination’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
बीजापुर एकलव्य विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर-SP को जांच के निर्देश
बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार की शिकायत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
स्वामी आत्मानंद स्कूल का जर्जर गेट गिरा, 7 साल के मासूम की मौत
सिमगा तहसील के हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल का जर्जर लोहे का गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गणेश चतुर्थी समेत 5 पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री बंद, इन 5 तारीखों पर रहेगा प्रतिबंध
रायपुर नगर निगम ने गणेश चतुर्थी, पर्युषण समेत पांच प्रमुख पर्वों के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध लगाया है। उल्लंघन मिलने पर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
बहन को तीजा पर मायके लाने निकला भाई नहीं लौटा, सड़क हादसे में दोनों की मौत
बालोद जिले में तीजा के मौके पर बहन को मायके लाने गए भाई की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीजापुर के आवासीय स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, 7 बच्चों के पालकों ने कलेक्टर-SP से की शिकायत
बीजापुर के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों के साथ कथित अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। सात बच्चों के पालकों ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।



