रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पूरे क्षेत्र की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोगों के बीच जो आत्मीय संबंध बनाए, वे हमेशा याद किए जाएंगे।

शोकाकुल परिवार के प्रति मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार के सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts