बहन को तीजा पर मायके लाने निकला भाई नहीं लौटा, सड़क हादसे में दोनों की मौत
बालोद जिले में तीजा के मौके पर बहन को मायके लाने गए भाई की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीजापुर के आवासीय स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, 7 बच्चों के पालकों ने कलेक्टर-SP से की शिकायत
बीजापुर के रुद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक पर बच्चों के साथ कथित अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। सात बच्चों के पालकों ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बलौदाबाजार में स्कूल गेट गिरने से मासूम की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल
बलौदाबाजार जिले में स्कूल परिसर का लोहे का गेट गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने गेट के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जीपीएम की बड़ी उपलब्धि: 2.53 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख 53 हजार 365 राजस्व प्रकरण रखे गए, जिनमें से 2 लाख 52 हजार 967 मामलों का निराकरण किया गया। बड़ी संख्या में मामलों के समाधान से आम नागरिकों को राहत मिली है।
PM आवास योजना में बड़ा बदलाव: 2015 की जगह अब 2024 होगी कट-ऑफ डेट, 9 साल से शहर में रह रहे परिवारों को भी मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 में निवास की वैधता की कट-ऑफ तिथि 31 अगस्त 2015 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी है। इससे पिछले 9 वर्षों से शहरों में रह रहे पात्र परिवारों को भी पक्के आवास का लाभ मिल सकेगा।
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज, 17 सितंबर को सभी जिलों में दीप प्रज्ज्वलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की सेवा और समर्पण के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हैं। धमतरी में 10 लाख दीयों से विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विशेष लेख: आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
छत्तीसगढ़ में खेती अब पारंपरिक धान उत्पादन तक सीमित नहीं रही। फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, मत्स्य पालन और नगदी फसलों के विस्तार से किसानों की आय के नए रास्ते खुले हैं। सरकार की योजनाओं और कृषि यंत्रीकरण से खेत से बाजार तक कृषि की तस्वीर बदल रही है।
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनका घर सभी बहनों का मायका है। इस दौरान हर घर मुनगा-घर घर मुनगा अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह और सुपोषण रथ का शुभारंभ किया गया।
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक: राज्यपाल डेका
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को तकनीक के सदुपयोग और डिजिटल एडिक्शन से बचने की सलाह दी। समारोह में 19 गोल्ड और 16 सिल्वर मेडल प्रदान किए गए, जबकि 504 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलीं।



