रायपुर, 4 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस पहल को अभिनंदनीय और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस निर्णय के तहत अग्निवीरों को अपनी चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक अतिरिक्त सैन्य सेवा करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से अग्निवीरों के अनुभव, कौशल और सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे युवाओं को सैन्य सेवा में अपना भविष्य आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा और देश की रक्षा व्यवस्था को भी अनुभवी एवं प्रशिक्षित युवाओं की क्षमताओं का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं के मनोबल को नई ऊंचाई प्रदान करेगा और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts