रायपुर, 22 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार, 22 अक्टूबर का कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, लोकभवन और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का दौरा भी शामिल है।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे सिविल लाइन, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे।

दोपहर 12:40 बजे से 2:30 बजे तक लोकभवन में आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे लोकभवन से रवाना होकर 2:35 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व में होंगे शामिल

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 3:15 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे रवाना होकर शाम 3:40 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे से 4:50 बजे तक आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से कार द्वारा रवाना होंगे।

शाम को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे और शाम 5:10 बजे वहां से रवाना होंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

यहां शाम 5:40 बजे से रात 9:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर से रवाना होकर रात 9:45 बजे सिविल लाइन, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न स्थानों पर उनकी आवाजाही निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts