CM TODAY SCHEDULE:रायपुर में आज मुख्यमंत्री साय का व्यस्त कार्यक्रम, इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व, रात को नवा रायपुर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अक्टूबर को रायपुर में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 3:40 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और शाम को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।



