रायपुर,4 अगस्त 2026

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब माघ पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इस दिन मदिरा (शराब) की बिक्री भी बंद रहेगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य अलंकरण पुरस्कारों में संत रविदास के नाम पर एक नया पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, ताकि उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को सम्मान दिया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करने की बात कही कि संत रविदास के संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी अंकित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू किया गया यह अभियान फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा, ताकि उनके विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts