रायपुर, 11 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुक्रवार का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज रायपुर से रवाना होकर सक्ती जिले के जेटा पहुंचेंगे। यहां वे पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और 11 बजे हेलीकॉप्टर से जेटा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 11:50 बजे हेलीपैड, कॉलेज ग्राउंड, जेटा, जिला सक्ती पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक ‘मुख्यमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

दोपहर में रहेगा आरक्षित समय

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री 2:00 बजे जेटा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 3 बजे कार द्वारा एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 3:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts