CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: हर गांव में मुक्तिधाम, हर स्कूल में बालिका शौचालय; ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान शुरू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान का शुभारंभ करते हुए हर गांव में मुक्तिधाम और हर सरकारी स्कूल में बालिका शौचालय बनाने की घोषणा की। वीबी-जी राम जी मिशन के तहत 6,855 करोड़ रुपये से ग्रामीण विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
जल संरक्षण से ही जलापूर्ति योजनाएं रहेंगी दीर्घकाल तक सफल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सफल संचालन के लिए जल संरक्षण, वर्षा जल संचय और भूजल रिचार्ज को प्राथमिकता देना जरूरी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे जिला पंचायत CEO की समीक्षा बैठक, SIRD परिसर में होगी अहम बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 27 जुलाई 2026 को SIRD परिसर, नया रायपुर में सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
16वें वित्त आयोग की कार्यशाला में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ को ग्रामीण निकायों के लिए 11,664 करोड़ का अनुदान
नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिस्सा लिया। आयोग की अनुशंसाओं के तहत 2026-27 से 2030-31 के बीच छत्तीसगढ़ को ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 11,664 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा।
सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ की शुरुआत, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
सुकमा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार और प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी मिलेगी।
वीबी जीरामजी लागू होते ही छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन
वीबी जीरामजी योजना लागू होने के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई हैं।



