रायपुर, 23 सितंबर 2026

राज्य शासन ने बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा-जगरगुंडा मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 18 करोड़ 94 लाख 23 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि से 37.10 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति का पत्र प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों और संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने तथा निर्माण कार्य के प्राक्कलन और कार्य संपादन में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि कार्य पूर्ण करने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं की जाए। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर माने जाने वाले कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts