गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर आगे बढ़ रही साय सरकार, भण्डारपुरी में चार विकास कार्यों की घोषणा, सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भण्डारपुरी धाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल हुए। उन्होंने करीब 28.97 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया, चार विकास कार्यों की घोषणा की और 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित करने की बात कही।
CM विष्णु देव साय का बड़ा निर्देश: भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बनेंगी सड़कें, तैयार होगा छत्तीसगढ़ का रोड नेटवर्क मास्टर प्लान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की समीक्षा करते हुए दो लेन और चार लेन सड़कों की जरूरत का विस्तृत सर्वे कराने तथा भविष्य के अनुरूप रोड नेटवर्क मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समय-सीमा, नियमित रखरखाव और आधुनिक तकनीक पर जोर दिया।
स्कूल, अस्पताल और बाजार पहुंचना होगा आसान: जशपुर में सिकरिमा-विदुरपुर सड़क तैयार, 89.53 लाख के काम से ग्रामीणों को राहत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सिकरिमा-विदुरपुर मार्ग का 89.53 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार पूरा हुआ। 2.5 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण से ओडिशा सीमा से लगे गांवों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।
अरुण साव ने धमतरी में 101 करोड़ के 6 सड़क कार्य मंजूर किए, पांच मार्ग चौड़े होंगे, आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा
अरुण साव ने धमतरी में 101.23 करोड़ रुपए के 6 सड़क कार्यों को मंजूरी दी। पांच मार्गों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण और आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा।
बरसात बाद छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को रफ्तार मिलेगी। राज्य शासन ने 672.22 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है।
CM विष्णुदेव साय का बीरगांव को बड़ा तोहफा: 135 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, ₹110 करोड़ के नए कामों की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीरगांव को 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी और करीब 110 करोड़ रुपये के नए कार्यों की घोषणा की। इनमें ₹82 करोड़ का STP, ₹10 करोड़ का ओवरहेड टैंक-पाइपलाइन विस्तार और नालंदा परिसर सहित कई विकास कार्य शामिल हैं।
बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा-जगरगुंडा सड़क को मिलेगी मजबूती: 37.10 किमी मार्ग के लिए ₹18.94 करोड़ मंजूर, अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ स्वीकृति पत्र
राज्य शासन ने बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा-जगरगुंडा मार्ग के 37.10 किमी सड़क मजबूतीकरण के लिए ₹18.94 करोड़ मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ की सौगात, CM विष्णुदेव साय ने 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा।



