शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क निर्माण में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी सख्त, दो ठेकेदारों को नोटिस, छह उप अभियंताओं से जवाब तलब
शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण तथा उखड़ी सड़क के मामले में छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने दो ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। वहीं, बालोद राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग के छह उप अभियंताओं को तीन दिनों में प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद करने पर लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण कार्यों में तेजी के लिए PWD में बड़ा फेरबदल, 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 164 सहायक अभियंताओं को नई पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 164 सहायक अभियंता शामिल हैं।
अरुण साव ने धमतरी में 101 करोड़ के 6 सड़क कार्य मंजूर किए, पांच मार्ग चौड़े होंगे, आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा
अरुण साव ने धमतरी में 101.23 करोड़ रुपए के 6 सड़क कार्यों को मंजूरी दी। पांच मार्गों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण और आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा।
बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा-जगरगुंडा सड़क को मिलेगी मजबूती: 37.10 किमी मार्ग के लिए ₹18.94 करोड़ मंजूर, अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ स्वीकृति पत्र
राज्य शासन ने बीजापुर-आवापल्ली-बासागुड़ा-जगरगुंडा मार्ग के 37.10 किमी सड़क मजबूतीकरण के लिए ₹18.94 करोड़ मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
बस्तर में सड़क निर्माण में लापरवाही पर PWD की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज
बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति व लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 ठेकेदारों के पंजीयन का नवीनीकरण रोका गया, जबकि 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त किया गया है।
दूरस्थ क्षेत्रों में खुलेंगे PWD के नए कार्यालय, सड़क-पुल निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों की निगरानी मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने 16 उप संभागीय, 2 संभागीय और 1 सेतु मंडल कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। दूरस्थ क्षेत्रों में नए कार्यालय खुलने से सड़क, भवन और पुल-पुलियों
निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान: मुकेश बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, समय-सीमा और निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहने को कहा गया।
नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें, रायगढ़-जांजगीर की सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में करीब 37 किलोमीटर रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन और 6.70 किलोमीटर अकलतरा बायपास के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
“लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति: अरुण साव
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लोक निर्माण विभाग को 12,666 करोड़ रुपए से अधिक के 1572 कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इनमें 1285 सड़कें, 247 पुल और 42 भवन शामिल हैं। विभाग जल्द ही WAMIS प्रणाली लागू कर



