अधिक दर पर शराब बिक्री का मामला: आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, विक्रेता पर केस दर्ज
रायपुर की फाफाडीह विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री का मामला सामने आने पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
खून से लथपथ मिली महिला की लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका; देवर हिरासत में
बलौदाबाजार जिले में 29 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश घर के पीछे बाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए महिला के देवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
CGRERA की बड़ी कार्रवाई, गोदरेज प्रॉपर्टीज पर 10 लाख का जुर्माना; रेरा पंजीयन तक बिक्री पर रोक
CGRERA ने बिना रेरा पंजीयन के परियोजना का प्रचार-प्रसार करने पर गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही रेरा पंजीयन मिलने तक सभी बिक्री और बुकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
सीएम हेल्पलाइन 1076: एक कॉल में त्वरित सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई, एक घंटे में मिली राहत
सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का तेजी से समाधान हो रहा है। कोरबा में बिजली समस्या का मात्र एक घंटे में निराकरण किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।
रायपुरा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 2 मकान ध्वस्त, नियम उल्लंघन पर 7 हजार का जुर्माना वसूला गया
रायपुरा में नगर निगम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए 2 मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 7 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
सुशासन तिहार की फटकार के बाद कार्रवाई, MCB के DEO आरपी मिरे हटाए गए
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। MCB जिले के DEO आरपी मिरे को खराब बोर्ड रिजल्ट और सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पद से हटा दिया गया है।



