रायपुर, 18 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर को अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत, विरासत के सम्मान और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में उनकी यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts