सरगुजा में बंदरों का आतंक: 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी भरे ड्रम में फेंका, हालत गंभीर
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव में जंगली बंदर ने 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
गरियाबंद में वन विभाग की बड़ी सफलता: केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया, टला बड़ा खतरा
गरियाबंद जिले के केरावाहारा गांव में पिछले एक महीने से दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
‘द ट्रेटर्स 2’ में दिखेगा सितारों का जमावड़ा, रिया चक्रवर्ती से श्वेता तिवारी तक 21 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। नए सीजन में रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी समेत 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।
केरसई का महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र, स्व-सहायता समूहों को मिला स्थायी मंच
जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए नियमित बैठकों, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का स्थायी केंद्र बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठन और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, सरकार-संगठन समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।
भानुप्रतापपुर में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन बिछाते समय मजदूर जिंदा मिट्टी में दबा, चार दिन बाद मिला शव
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर जिंदा मिट्टी में दब गया। चार दिन बाद उसी स्थान की खुदाई में उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता: 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कटौती, घरेलू गैस के रेट यथावत
1 अगस्त 2026 से 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कुछ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अब सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।



