कांकेर में बारिश के बीच हादसा: क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड पर गिरी गाड़ी, चालक की सूझबूझ से बचीं तीन जिंदगियां
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीन लोगों को चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Kanker Naxal Dump: मोरखण्डी जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी जंगल से जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और नक्सली सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, कई कलेक्टर बदले; सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की कमान
छत्तीसगढ़ में 23 IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, जबकि सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की नई पोस्टिंग: 23 अधिकारियों का तबादला, गरियाबंद-कांकेर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले
छत्तीसगढ़ में 23 IAS अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, जबकि सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांकेर में बनेगा 4,000 दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, 7.60 करोड़ रुपए मंजूर
कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि पर 4,000 दर्शक क्षमता वाले बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण होगा। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार ने इसके लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
कांकेर में 9.40 करोड़ की लागत से बने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर में नवनिर्मित मल्टीपरपज मिनी स्टेडियम और बहुउद्देशीय इनडोर हॉल का लोकार्पण किया। करीब 9.40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इन खेल सुविधाओं से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण व अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
कांकेर में देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कांकेर में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में ढाई किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया। 92 फीट लंबा तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा।
कांकेर में मादा भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, शवों को नोचती रही; ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कांकेर जिले में मादा भालू के हमले में भाई-बहन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हमले के बाद भालू शवों के पास डटी रही। विशेषज्ञ टीम ने रेस्क्यू कर भालू को पकड़ लिया, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
भानुप्रतापपुर में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन बिछाते समय मजदूर जिंदा मिट्टी में दबा, चार दिन बाद मिला शव
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर जिंदा मिट्टी में दब गया। चार दिन बाद उसी स्थान की खुदाई में उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जच्चा-बच्चा की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ढाई महीने बाद गौतम अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



