विशेष केंद्रीय सहायता योजना के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में पहुंचा था बाजार
कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बालोद में महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता, तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर और रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को कांकेर में नवीन भाजपा कार्यालय के लोकार्पण और रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक, अल्पकालीन ऋण सुविधा योजना तथा डूमरतराई थोक बाजार के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



