CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान: रायपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू, नवा रायपुर की मेडिसिटी से छत्तीसगढ़ बनेगा मेडिकल हब
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के देवपुरी में 125 बिस्तरों वाले प्रथमेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित हो रही मेडिसिटी से चिकित्सा सुविधाओं, मेडिकल टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय रिमोन के इलाज की राह आसान, 12 लाख की तत्काल स्वास्थ्य सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12 लाख रुपए स्वीकृत किए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों पर
जशपुर के कंडोरा में 50 सीटों वाला फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। 1.10 करोड़ रुपये के भवन में प्रारंभिक संचालन होगा, जबकि चराईडांड में 13.93 करोड़ रुपये से हाईटेक स्थायी कैंपस विकसित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण, मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों को प्रमाणित करने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण किया गया। पांच उपचार विधाओं के परीक्षण के बाद प्रमाणन दिया गया है, जबकि मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य है।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना को लेकर सवाल: सिजेरियन डिलीवरी समेत कई जरूरी गायनी इलाज निजी अस्पतालों में नहीं हो रहे कवर
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी, कई गायनी सर्जरी, एमटीपी और सर्वाइकल कैंसर की जांच जैसी सेवाओं का आयुष्मान योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
कैंसर के खिलाफ जंग में मरीज को यह भरोसा जरूरी कि वह अकेला नहीं: CM साय, नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार पर जोर दिया। नवा रायपुर में 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस और HPV टीकाकरण को लेकर सरकार की पहल की जानकारी दी गई।
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति बोले- मजबूत इच्छाशक्ति और विकास से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत
एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन से छत्तीसगढ़ में दशकों पुराने नक्सली खतरे का अंत हुआ है। समारोह में 689 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों को
दो साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से निकालकर बचाई जान
बस्तर के मावलीबेडा में खेलते समय दो साल की बच्ची ने सेफ्टी पिन निगल लिया, जो सांस की नली में फंस गया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन निकालकर बच्ची की जान बचाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। बस्तर, सरगुजा और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।



