सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मोहला वनमंडल के दक्षिण मानपुर क्षेत्र में सांभर के बच्चे का शिकार कर मांस पकाने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में राजनांदगांव जेल भेज दिया।
मोहला-मानपुर में बाघ का आतंक: खेत में बैल को बनाया शिकार, वनकर्मियों से हुआ आमना-सामना
मोहला-मानपुर के निडेली गांव में बाघ ने खेत में चर रहे बैल पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कांकेर में मादा भालू का खूनी हमला: भाई-बहन समेत 3 की मौत, शवों को नोचती रही; ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कांकेर जिले में मादा भालू के हमले में भाई-बहन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हमले के बाद भालू शवों के पास डटी रही। विशेषज्ञ टीम ने रेस्क्यू कर भालू को पकड़ लिया, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पेसा और वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए समन्वित कार्यवाही के निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक में जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन, वन अधिकार पत्रों के वितरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बलरामपुर में हाथीदांत तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बलरामपुर-रामानुजगंज में वन विभाग, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और राज्य उड़न दस्ता की संयुक्त कार्रवाई में तीन हाथीदांत बरामद किए गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सरगुजा में बंदरों का आतंक: 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी भरे ड्रम में फेंका, हालत गंभीर
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव में जंगली बंदर ने 5 माह के मासूम को पालने से उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
गरियाबंद में वन विभाग की बड़ी सफलता: केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया, टला बड़ा खतरा
गरियाबंद जिले के केरावाहारा गांव में पिछले एक महीने से दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा मुफ्त पौधा, वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘नेचर्स एटीएम’ अभियान की शुरुआत की
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर रायपुर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधों का वितरण शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘हरियर छत्तीसगढ़’ अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना है।
रायपुर: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जशपुर में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि कराई मुक्त, शुरू हुआ पौधरोपण अभियान
जशपुर वनमण्डल ने वन परिक्षेत्र सन्ना के दो स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाकर 0.669 हेक्टेयर वनभूमि मुक्त कराई। विभाग ने कार्रवाई के तुरंत बाद पौधरोपण अभियान शुरू करते हुए वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 जिंदा कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में पहुंचा था बाजार
कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में कछुओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था। उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।



