दन्तेवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दन्तेवाड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ से जनभागीदारी को बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री चौहान और CM साय ने किया पौधरोपण
सक्ती जिले के ग्राम जेठा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।
सक्ती जिले को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
सक्ती जिले के ग्राम जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 121.70 करोड़ रुपए से अधिक के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में 2 लाख पीएम आवासों का गृह प्रवेश, शिवराज सिंह चौहान ने दी 3.65 लाख अतिरिक्त घरों की मंजूरी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके
‘संविधान की धज्जियां उड़ा रही कांग्रेस’, वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से बिफरे शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक सरकार के वंदे मातरम को लेकर लिए गए फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, SUV सवार 8 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर SUV और ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल 3 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
धमतरी में धर्मांतरित परिवार की ‘घर वापसी’, मंदिर में पूजा के बाद हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी के नवागांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कई घंटे की बैठक के बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और आगे समाज के साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद गंगाजल-तुलसी से शुद्धिकरण और मंदिर में पूजा
CG में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन: 190 की शराब 200 में बेची, आबकारी विभाग ने अफसरों पर गिराई गाज
छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण के मामलों में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महासमुंद और कांकेर के मामलों में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
CM साय का आज व्यस्त दौरा: कार से रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जेटा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 11 सितंबर 2026 के कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से जेटा जाएंगे, जहां पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे।
राज्यपाल-सीएम ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’, इसके बाद CM साय का बड़ा ऐलान—अब छत्तीसगढ़ में Tax Free होगी फिल्म
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सपरिवार ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संत परंपरा पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।



