‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, बालोद में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाएं तैयार; 19.23 लाख घनमीटर बढ़ी जल संचयन क्षमता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित 'मोर गांव-मोर पानी' महाअभियान के तहत बालोद जिले में 2.85 लाख जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हुआ है। इससे 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित होने के साथ भू-जल संवर्धन और ग्रामीण विकास को नई गति मिली है।
राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, नगर पंचायत से बना नगर पालिका; राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
राज्य सरकार ने राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। इस फैसले से शहर के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का रास्ता साफ होगा।
रायपुर रेल मंडल को मिले नए सीनियर DCM, डॉ. सुस्कर विपुल की नियुक्ति; शेख समी उर रहमान बने SECR के नए CPRO
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव को रायपुर रेल मंडल का नया सीनियर DCM नियुक्त किया गया है। वहीं शेख समी उर रहमान ने SECR के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) का पदभार संभाल लिया है।
AI से होगी जंगलों और वन्यजीवों की 24 घंटे निगरानी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में AI आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू हो गया है। यह प्रणाली वन्यजीवों की 24 घंटे निगरानी, अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नियंत्रण में मदद करेगी।
बिलासपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर घायल
बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर बड़ा हादसा हुआ, जहां अधूरे पुल से कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव समेत कई अहम मुद्दों पर होगा हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहने वाला है। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव, नक्सलवाद, पुरातात्विक धरोहर संरक्षण और परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि समेत कई मुद्दों पर सदन में जोरदार बहस और हंगामे के आसार हैं।
रेलवे नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा: RPF मौके पर ही लगाएगी जुर्माना, जानिए क्या बदलने वाला है
रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधन के बाद RPF और अधिकृत रेलवे कर्मचारी कई मामलों में मौके पर ही जुर्माना (स्पॉट पेनल्टी) लगा सकेंगे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।
CM विष्णु देव साय आज विधानसभा सत्र के बाद दुर्ग जाएंगे, डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जुलाई को विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद दुर्ग जिले के ग्राम-गनियारी पहुंचेंगे, जहां वे पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।



