युवाओं को जोड़ने CM Sai का बड़ा प्लान: माय भारत से 6.60 लाख युवा जुड़े, बोले—‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘मेरा युवा भारत’ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क विकसित करने और बस्तर के युवाओं को माय भारत से जोड़कर प्रतिभा एवं नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन, चयनित कलाकारों को मिलेंगे 24 हजार रुपये तक
संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा से सजेगा ‘पावस प्रसंग’, 21 से 25 अगस्त तक शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां
रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन 21, 22, 24 और 25 अगस्त को होगा। वर्षा ऋतु की सुंदरता और संवेदनाओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन, 33 जिलों में दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां
छत्तीसगढ़ में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026 में 33 जिलों के 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 954 eBird चेकलिस्ट के माध्यम से 211 पक्षी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम जारी, दोपहर 12 बजे निवास से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय कार्य एवं आरक्षित समय निर्धारित है।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होगी चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, प्रदेश के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान: CM विष्णुदेव साय ने पुस्तक का किया विमोचन, मानव-हाथी सह-अस्तित्व पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के गृहग्राम बगिया में ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पहल मानव-हाथी द्वंद्व कम करने, जनसुरक्षा बढ़ाने और हाथियों के संरक्षण के लिए गांवों एवं विद्यालयों तक जागरूकता पहुंचा रही है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित भी किया
नवा रायपुर अब बनेगा रोजगारधानी: टेक्सटाइल से फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स से सेमीकंडक्टर तक हजारों नौकरियों की तैयारी
नवा रायपुर अटल नगर अब प्रशासनिक राजधानी के साथ-साथ निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है।
सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM विष्णुदेव साय ने की श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।



