बस्तर में सड़क निर्माण में लापरवाही पर PWD की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज
बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति व लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 ठेकेदारों के पंजीयन का नवीनीकरण रोका गया, जबकि 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त किया गया है।
अंतागढ़ में BJP का बढ़ा कुनबा, 122 पंच-सरपंच समेत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवप्रवेशियों का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इभानन ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, इंटरनेशनल बॉलिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा
रायपुर के 22 वर्षीय इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। आज रात रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; कॉन्स्टेबल निलंबित
जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने का घेराव किया, जबकि पुलिस ने मिर्गी के दौरे के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है। मामले में एक आरक्षक को निलंबित किया गया
रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
रायपुर जिले में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इन दिनों संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री साय ने फोन पर शशिकांत से की बात: 10 साल पुरानी बीमारी के इलाज की जगी उम्मीद, एम्स भेजा गया, 4 लाख की सहायता
धमतरी के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत करीब 10 साल से सड़क हादसे के बाद बिस्तर पर थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है और 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।
CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, मचा हड़कंप
बालोद के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी भर्ती, सितंबर में शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन सितंबर 2026 में शुरू होंगे, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।
CM SCHEDULE:पोरा से पोला उत्सव तक… मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, देर रात रायपुर लौटेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को दुर्ग-भिलाई के दौरे पर रहेंगे। वे ग्राम मड़ियापार में पोरा महोत्सव और रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान में पोला उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद देर रात रायपुर लौटेंगे।
छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ, 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
रायपुर के साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन होगा। फेयर में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार, तकनीक और नवाचार को साझा मंच मिलेगा।



