रायपुर,10 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 सितंबर 2026, गुरुवार को दुर्ग-भिलाई जिले का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर रात रायपुर लौटेंगे।

सुबह मुख्यमंत्री निवास में बैठक और आरक्षित समय

मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

2:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री करीब 2:30 बजे ग्राम-मड़ियापार, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग पहुंचेंगे।

पोरा महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे से 3:25 बजे तक ‘पोरा महोत्सव 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन ग्राम-मड़ियापार, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग में होगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भिलाई के जयन्ती स्टेडियम, सरस मेला मैदान पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान जाएंगे।

रिसाली में पोला उत्सव

मुख्यमंत्री साय शाम करीब 4:05 बजे दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर, भिलाई पहुंचेंगे। यहां 4:05 बजे से 4:50 बजे तक ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे कार द्वारा जयन्ती स्टेडियम लौटेंगे और करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

शाम को जोरा मोड़ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और करीब 7 बजे जोरा मोड़, रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका समय रात 10:15 बजे तक आरक्षित रहेगा।

इसके बाद रात 10:15 बजे जोरा मोड़ से कार द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री करीब 10:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts