बालोद,10 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे में मृत मिला छात्र

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम, निवासी ग्राम रीवागहन खेरथा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह विनय पीटी में शामिल होने नहीं गया था। इसके बाद जब पीटी से अन्य छात्र वापस लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई।

विद्यालय के कमरा नंबर 16 में छात्र मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व छात्र के करीबियों से पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts