धमतरी, 10 सितंबर 2026

धमतरी के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई, जिसके बाद वे लकवाग्रस्त हो गए और लंबे समय से बिस्तर पर थे।

शशिकांत ने बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई थी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद सीएम साय ने खुद फोन पर शशिकांत से बात की और उन्हें बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री की पहल के बाद एम्स भेजे गए शशिकांत

मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे शशिकांत को इलाज की नई उम्मीद मिलने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।

मुख्यमंत्री की पहल और एम्स में उपचार शुरू होने के बाद शशिकांत के परिवार में भी बेहतर स्वास्थ्य को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts