रायपुर,22 अगस्त 2026

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त, रविवार को कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से महादेव घाट, रायपुरा तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

कांवड़ यात्रा का यह रहेगा मार्ग

कांवड़ यात्रा मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी → पड़ाव → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → आमापारा चौक → लाखेनगर → सुंदर नगर → रायपुरा चौक → महादेव घाट तक पहुंचेगी।

वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से निर्धारित मार्ग का उपयोग करने से बचें। पुलिस ने लोगों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, अत्यावश्यक कार्य नहीं होने पर कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित रूट पर आवागमन से बचना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे और शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक ट्रैफिक प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही प्रमुख स्थानों और यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts