रायपुर, 5 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे सेक्टर-39, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां 1:10 बजे से 1:55 बजे तक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुनः मंत्रालय, महानदी भवन लौटेंगे। दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक वे पेसा टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद 4:00 बजे से 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।



