रायपुर, 4 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का मंगलवार (4 अगस्त) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिन में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान तथा शाम को नई दुनिया फोरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद 2:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 2:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री पुनः निवास से रवाना होकर 4:15 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे शाम 4:15 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित नई दुनिया फोरम के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 5:15 बजे मुख्यमंत्री वहां से प्रस्थान कर 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



